वायरल न्यूज़

Viral Video: घूमने आए सैलानी का बंदर ने छीन लिया फोन, वापस करने के लिए देनी पड़ी रिश्वत

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 1, 2023, 02:53 PM IST

ट्विटर पर बंदर का एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर ने एक पर्यटक का फोन चुरा लिया। इसके बाद उसे पर्यटक ने रिश्वत दी तो फिर उसने मोबाइल वापस किया।

Image

रिश्वत लेने के बाद बंदर ने वापस किया पर्यटक को मोबाइल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर ने चुराया पर्यटक का फोन
  • रिश्वत देने पर वापस किया मोबाइल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे फनी वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखने के बाद हंसी रुकने का नाम नहीं लेता। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसमें आपको एक बंदर नजर आएगा, जो एक घूमने आए सैलानी का मोबाइल फोन छिन लेता है। उसके बाद लौटाने के लिए जो करता है, उसे देख आप दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बंदर सीढ़ियों पर बैठा नजर आ रहा है, जो एक महिला पर्यटक का फोन लेकर अपने पास रख लेता है। ऐसे में महिला उसे रिश्वत के तौर पर कुछ खाने के लिए कुछ देती है, जिसके बाद बंदर उसका फोन वापिस करता है। ऐसे में ये मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसे लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं।

रिश्वत लेने के बाद बंदर ने वापस किया पर्यटक को मोबाइल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये तरीका सही है, खाने को नहीं दोगे तो ऐसा ही होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये बहुत प्यारे जानवर होते हैं, सिर्फ खाने के लिए ऐसा करते हैं। इस वीडियो पर अब तक 3.6 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, खबर बनने तक इस पर 24 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@crazyclipsonly' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article