शख्स ने बाइक पर ही बैठा दिया ऊंट, नजारा देख हर कोई रह गया अचंभित, यूजर्स बोले - अरे मोरी मैया ई त दिमाग का दही कर दिया

एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देख आपका दिमाग हिल जाएगा। इस वीडियो में दो शख्स एक ऊंट को बाइक की सवारी कराते हुए नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने कराई ऊंट को बाइक की सवारी
  • बाइक पर बैठे ऊंट को देख हिल जाएगा दिमाग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Camel Bike Ride Video: बाइक की सवारी हर कोई करना पसंद करते हैं। कई बार तो लोग बाइक लेकर लॉन्ग राइड पर भी निकल जाते हैं। इस दौरान अक्सर आपने लोगों को ही बाइक की सवारी करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने किसी ऊंट को बाइक की सवारी करते हिए देखा है, नहीं न। यह सुनकर कुछ लोगों का तो दिमाग ही घुम गया होगा। तो आइए जानते हैं पूरा मामला..।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में दो शख्स बाइक से जाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने बीच में एक ऊंट बैठाया हुआ है, जो देखकर ही अजीब लग रहा है। क्योंकि ऐसा होना सोच से भी परे है। कुछ लोगों का कहना है कि दुनिया में इतने अतरंगी लोग रहते हैं कि इनके बारे में कुछ कहना ठीक नहीं है। ऐसे लोग कब कौन सा कारनामा कर जाए, कोई भरोसा नहीं है।

End of Feed