वायरल न्यूज़

यूपी के छोरों ने बना दिया मारुति को हेलिकॉप्टर, मगर देखते ही थाने ले आई पुलिस

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 18, 2024, 02:44 PM IST

Viral Video: देखकर हैरान हो जाएंगे कि यूपी में दो भाईयों ने एक कार को मॉडिफाई करके उसे हेलिकॉप्टर बन दिया। मगर पुलिस ने देखते ही उस हेलिकॉप्टर को जब्त कर लिया।

Image

उत्तर प्रदेश में दो भाइयों ने कार को ही हेलिकॉप्टर जैसा बना डाला। (Photo-Instagram)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है। मगर कभी-कभी यहां ऐसा कुछ दिखाई देता है कि होश उड़ जाते हैं।आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। दरअसल वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया गया है। यहां दो छोरों ने एक कार को मॉडिफाई करके उसे हेलिकॉप्टर की तरह बना दिया। मगर जब पुलिस की नजर पड़ी है तो हेलिकॉप्टर जैसी दिख रही कार को तुरंत जब्त कर लिया गया। पुलिस हेलिकॉप्टर वाली कार को तुरंत थाने में ले आई।

कार को मॉडिफाई कर बना दिया हेलिकॉप्टर

सोशल मीडिया में किए दावे के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर का है। यहां दो भाइयों के पास मारुति वैगनआर थी। दोनों भाईयों के दिमाग में कार को कुछ यूनिक डिजाइन देने का आइडिया आया। फिर क्या था, देखते ही देखते कार को मॉडिफाई कर हेलिकॉप्टर जैसा बना दिया गया। कार बिल्कुल हेलिकॉप्टर की तरह नजर आने लगी। अब दोनों भाई इसपर पेंट कराने के लिए जैसे ही कार बाहर लेकर निकले, पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस ने तुरंत हेलिकॉप्टर जैसी दिख रही कार को तुरंत रुकवाया और उसे थाने ले आई। सामने आए वीडियो में कार को थाने में देखा जा सकता है।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि हेलिकॉप्टर जैसी नजर आ रही है इस कार का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर Comedy Nation नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article