iPhone Themed Wedding Card: हाल ही में अनंत-राधिका की शादी हुई है, जिसके वेडिंग कार्ड ने सभी का दिल जीत लिया। लाखों की लागत से तैयार हुआ ये शादी का कार्ड बेहद ही खूबसूरत और बेशकीमती था। लेकिन ऐसा सब कोई तो नहीं कर सकता, क्योंकि ऐसा करने में करोड़ों का खर्चा आएगा। ऐसे में विशाखापट्टनम के एक कपल ने अपनी शादी में कुछ ऐसा ही अनोखा कार्ड छपवाया, जिसे देख सबकी नजरें टिकी रह गईं।
इस कपल ने अपनी शादी में लोगों को आमंत्रित करने के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों को iPhone ही भिजवाया दिया। सुनकर चौकिए मत.. ये असली वाला iPhone नहीं है। दरअसल, ये iPhone थीम वाला वेडिंग कार्ड है, जो बिल्कुल iPhone की तरह ही नजर आ रहा है। ऐसे में कपल का ये अनोखा कारनामा अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
कपल ने iPhone देकर भेजा सभी को निमंत्रण
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो पर यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई कार्ड पर तो गणेश जी हैं ही नहीं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि न्यू छपरी वेडिंग कार्ड। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस कपल की तारीफ भी की। बता दें, इस वीडियो को 'laxman_weddingcards' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5.28 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
