वायरल न्यूज़

Viral Video: चूजे को चुराकर भाग रहा था शख्स, फिर मुर्गी ने ऐसे दौड़ाया बेचारे की खटिया खड़ी हो गई

Viral Video: एक शख्स चूजे को चुराकर भागने की कोशिश कर रहा था। अचानक उसके पीछे एक मुर्गी पड़ गई, उसके बाद जो हुआ उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और जमकर चटकारे लेंगे।

Image

मुर्गी का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स के पीछे पड़ी मुर्गी
  • जान बचाकर भागा शख्स
  • वीडियो देखकर लगाएंगे ठहाके

Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग अल-अलग और अनोखे अंदाज में धमाल मचाते रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसा कमाल करते हैं कि वो देखते ही देखते वायरल (Today Viral Video) हो जाते हैं और काफी पॉपुलर भी हो जाते हैं। इनमें कुछ फनी (Funny Video) होते हैं, तो कुछ हैरान करने वाले होते हैं, वहीं कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लोग इन वीडियो (Trending Video) को जमकर देखते हैं और चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Animal Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, एक शख्स चूजे को चुराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसके साथ खेल हो गया।

इंसान हो या फिर जानवर सभी को अपने बच्चों से काफी प्यार होता है। बच्चों के लिए तो लोग अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। इसके कई उदाहरण आपको देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं मुर्गी अपने बच्चों के साथ खेल रही है। तभी एक शख्स वहां पहुंच जाता है और एक चूजे को चुराने की कोशिश करता है। शख्स चूजे को हाथ में लेकर जैसे ही भागता है मुर्गी उसके पीछे पड़ जाती है। मुर्गी का गुस्सा देखकर शख्स की हालत खराब हो जाती है और चूजे को पटककर इतनी तेज दौड़ता है कि देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। देखें वीडियो...

मुर्गी ने कर दी हवा टाइट

वीडियो देखकर जरूर आपकी हंसी छूट रही होगी। लेकिन, बेचारे शख्स की तो खटिया खड़ी हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'catreact12' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या मजेदार नजारा है। किसी का कहना है कि भाई की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया, वरना परिणाम खतरनाक हो सकता था। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article