वायरल न्यूज़

Video: 10 सेकंड में सुला दिया रोता हुआ बच्चा, टेक्निक देख खुश हो जाएंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 16, 2024, 10:20 AM IST

Viral Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि बच्चे को सुलाने के लिए मां ने ऐसा देसी जुगाड़ लगाया कि देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा। इस टेक्निक से बच्चा सेकंडों में गहरी नींद सो गया।

Image

वायरल वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • मां ने लगाया देसी जुगाड़
  • सेकंडों में सुला दिया बच्चा
  • देखकर हो जाएंगे फैन

Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चे जब रोते हैं तो आसमान सिर पर उठा लेते हैं। फिर उन्हें चुप कराने की कितनी भी कोशिश कर लो, वो आराम से शांत नहीं होते। रोते हुए बच्चों को सुलाना तो और भी मुश्किल काम होता है। मगर बताया जाए कि किसी बच्चे को सेकंडों में सुलाया जा सकता है। आप शायद इसका यकीन ना करें, मगर सचमुच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें बच्चे को सुलाने की देसी टेक्निक देखकर खुश हो जाएंगे। इस टेक्निक के इस्तेमाल से बच्चा चंद सेकंडों में गहरी नींद सो गया। बच्चों को सुलाने की टेक्निक से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सेकंडों में सुला दिया बच्चा

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि बच्चा आराम से सोने के लिए तैयार नहीं था। उसे सुलाने की जितनी कोशिश हुई सब धरी रह गई। मगर इसके बाद बच्चे की मां ने गजब का दिमाग चलाया। उन्होंने ऐसा कुछ किया कि बच्चा 10 सेकंड में ही गहरी नींद सो गया। फ्रेम में देखेंगे कि बच्चे को सुलाने के लिए उसकी मां वॉशिंग मशीन ऑन कर दी। अब बच्चे को उसके सामने ले गई। आखिर में देखेंगे कि वॉशिंग मशीन के अंदर का व्हील भी पूरी रफ्तार में घूमता है। अब व्हील को घूमता हुआ देख बच्चे की आंखें भारी होने लगी और वो चंद सेकंड में सो गया। फ्रेम ये हिस्सा सबसे ज्यादा देखने लायक होता है।

देखिए वीडियो

देसी टेक्निक से बच्चे को गहरी नींद सुलाते हुए मां से जुड़ा से वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक 85 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसे एक्स पर @TheFigen_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article