वायरल न्यूज़

Viral Video: चीन ने बनाया अनोखा यूरिनल, खड़े होते ही बता देता है बीमारी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 13, 2024, 01:43 PM IST

Trending Video: देखकर हैरान रह जाएंगे कि चीन ने ऐसे यूरिनल बनाए हैं जो तुरंत किसी इंसान के शरीर की बीमारी के बारे में जानकारी देते हैं।

Image

चीन ने बनाया सबसे आधुनिक यूरिनल। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • चीन ने बनाए एडवांस यूरिनल
  • तुरंत कर देते हैं हेल्थ चेकअप
  • वीडियो भी आया सामने

Viral Video: टेक्नोलॉजी के मामले में चीन दुनिया के सबसे एडवांस देशों को सीधे टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है। पड़ोसी देश ने एक अनोखा यूरिनल बनाकर इस बात को और पुख्ता कर दिया है। दरअसल चीन के इंजीनियरों ने एक ऐसा यूरिनल बनाया है जो शरीर में बीमारियों की जानकारी देता है। यानी जैसे ही कोई शख्स इस अनोखे यूरिनल को इस्तेमाल करेगा, ये तुरंत उसके शरीर की सारी बीमारी बता देगा। बहुत ही एडवांस यूरिनल ये भी बताएगा कि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य कितना ठीक है। चौंक जाएंगे कि बहुत ही एडवांस यूरिनल का वीडियो भी सामने आया है, जो आते ही छा गया है।

चीन ने बनाए बहुत ही एडवांस यूरिनल

वीडियो में देखेंगे कि ये यूरिनल पब्लिक टॉयलेट में लगाए गए हैं। इसमें हर एक यूरिनल सीट के ठीक ऊपर स्क्रीन लगाई है। अब जैसे ही कोई इसे इस्तेमाल करेगा, मशीन तुरंत उसका सैंपल इकट्ठा करेगी और सेकंडों में उसकी शरीर से जुड़ी जानकारी स्क्रीन दिखा देगी। इससे पता चल जाएगा कि व्यक्ति का स्वास्थ्य कैसा है। उस शख्स को कौन सी बीमारी है ये भी पता चलेगा। इसमें देखेंगे कि वीडियो रिकॉर्ड कर रहा खुद भी शख्स यूरिनल की खासियत बताता है।

यहां देखिए वीडियो

चीन के इस बहुत ही एडवांस यूरिनल का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे एक्स पर @TansuYegen नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article