वायरल न्यूज़

Viral Video: बिल्लियां तीन और चिड़िया अकेली, फिर भी आराम से बचा ली अपनी जान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 17, 2024, 12:21 PM IST

Viral Video: देखकर हैरान हो जाएंगे कि तीन बिल्लियां भी मिलकर एक चिड़िया का शिकार नहीं कर पाईं। इसकी वजह भी बड़ी मजेदार है, क्योंकि चिड़िया की चालाकी को कोई समझ नहीं पाई।

Image

अकेली चिड़िया ने तीन बिल्लियों को चकमा दे दिया। (फोटो- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
बिल्लियों को चंगुल में फंसी थी चिड़िया
फिर चलाया तगड़ा दिमाग
हैरान करेगा आगे का नजारा

Viral Video: बिल्ली को सबसे चालाक और फुर्तीले जानवरों में से एक माना जाता है। इसका रिएक्शन टाइम किंग कोबरा से भी तेज होता है। मगर क्या हो जब उसी बिल्ली को एक छोटी सी चिड़िया मात दे जाए। बिल्ली सिर्फ खड़ी होकर मुंह ताकती रह जाए। चौंक जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक नन्ही चिड़िया तीन बिल्लियों के जाल में फंस गई। मगर उसने सूझबूझ से काम लिया और तीनों में से कोई बिल्ली उसका शिकार नहीं कर पाई। बिल्लियों के चंगुल से बचकर निकलने वाला चिड़िया का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

चिड़िया ने दी बिल्लियों को मात

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि चिड़िया घर की छत पर दाना चुग रही थी कि तभी तीन बिल्लियों ने उसे घेर लिया। इसमें चिड़िया जरा भी हिलती उसकी मौत पक्की थी। मगर चिड़िया ने तभी तगड़ा दिमाग चलाया और अपनी जगह पर ही खड़ी रही। फ्रेम में इसके बाद फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखने का मन करेगा। दरअसल चिड़िया के इतने करीब होने के बाद भी कोई भी बिल्ली उसपर हमला नहीं करती। सभी उसके आसपास खड़ी रहती हैं। इधर चिड़िया भी समझ चुकी थी कि उसके हिलने पर बिल्लियां हमला कर देंगी।

ऐसी बचाई जान

फ्रेम में आगे देखेंगे कि चिड़िया अपनी जगह पर जमी रही। वो बिल्कुल भी नहीं हिलती। बिल्लियां एक-एक कर उसके करीब पहुंचती हैं। मगर कोई हमला नहीं करती। अब चिड़िया को जैसे ही सेकंड भर का मौका मिला उसने तुरंत उड़ान भर ली। इधर बिल्लियां उसे दबोचने की कोशिश करती हैं, मगर तबतक वो बहुत दूर जा चुकी थी।

यहां देखिए वीडियो

बिल्लियों को चकमा देते हुए चिड़िया का ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक पांच लाख से ज्यादा लाइक चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर point_of.life नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी... और देखें

End of Article