वायरल न्यूज़

चिता को आग लगाई ही थी तभी जिंदा हो गया शख्स, नजारा देखकर उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 8, 2024, 08:29 AM IST

Trending Video Today: देखकर हैरान हो जाएंगे कि शख्स को मृत समझकर चिता पर लिटा दिया गया। चिता में आग भी लगा दी, मगर तभी ऐसा नजारा दिखाई दिया जो किसी ने नहीं देखा होगा।

Image

खुद की चिता से उठकर बैठ गया शख्स। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चिता से उठकर बैठा शख्स
  • नजारा देख लोगों के उड़े होश
  • आते ही वायरल हो गया वीडियो

Trending Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो हमें खूब हंसाते हैं तो कुछ जानकारी भी देते हैं। इनमें कुछ होते हैं जो भावुक कर देते हैं, मगर कई बार चौंकाने वाला नजारा भी दिखाई देता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें ऐसा कुछ नजर आने वाला है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। दरअसल वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो मरकर जिंदा हो गया। दावा किया गया है कि शख्स के अंतिम संस्कार के लिए उसे चिता पर लिटा दिया, मगर बंदा एकदम से उठकर बैठ गया।

चिता से उठकर बैठा शख्स

वायरल हो रहा कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि एक शख्स का अंतिम संस्कार कराने उसे श्मशान घाट लाया गया है। यहां धार्मिक क्रिया उसे लड़कियों की चिता पर लिटाया गया है। आग भी जला दी जाती है और परिवार के लोग उसे आखिर बार देख रहे होते हैं। मगर एकाएक हिला देने वाला नजारा दिखाई दिया। दरअस जिस शख्स को मरा हुआ समझ लिया था वो जिंदा हो गया। फ्रेम में देखेंगे कि चिता पर लेटा शख्स एकदम से उठकर बैठा और आग से बचने के लिए गोली की रफ्तार से नीचे उतर गया। शख्स को अपनी चिता से उठकर देखने वाला ये दृश्य खूब चौंकाता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत वीडियो नजर आ रहे दावे की पुष्टि भी नहीं करता है। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article