वायरल न्यूज़

Video: शख्स ने सुनाया ऐसा म्यूजिक, इंसान छोड़ परिंदे तक हुए दीवाने

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 12, 2024, 01:07 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स ने गिटार से इतना खूबसूरत म्यूजिक सुनाया कि परिंदे भी दीवाने हो गए। वो पेड़ से उतरकर उसका म्यूजिक सुनने जमीन पर आने लगे।

Image

शख्स को गिटार बजाते हुए देखकर उसके पास बैठ गए पक्षी। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने सुनाया मनमोहक म्यूजिक
  • सुनकर परिंदे भी पास बैठ गए
  • नजारा देख हो जाएंगे हैरान

Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया सबसे ज्यादा मजेदार प्लेटफॉर्म है। यहां आए दिन कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। मगर कई बार ऐसा नजारा दिखाई देता है कि आंखों पर यकीन नहीं होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जिसने इतना अच्छा गिटार बजाया कि परिंदे तक उसके दीवाने हो गए। इसमें गिटार बजा रहे शख्स के पास पक्षी बैठे हैं, जो उसी की तरफ देख रहे हैं। गिटार बजा रहे शख्स का ये वीडियो कुछ ही दिन में लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शख्स ने सुनाया जबरदस्त म्यूजिक

शुरुआत से वीडियो देखने पर पता चलता है कि शख्स पेड़ के नीचे आराम से बैठा है। उसके पास एक गिटार भी है। इसमें आगे देखेंगे कि शख्स ने गिटार निकाला और इसे बजाने लगा। शख्स ने इधर गिटार बजाना शुरू किया उधर उसके आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। मगर एकाएक फ्रेम में चौंकाने वाला नजारा दिखाई दिया। दरअसल शख्स ने गिटार से इतना अच्छा म्यूजिक सुनाया कि पेड़ पर बैठे पक्षी भी उतकर उसके करीब आ गए। वो उसे ध्यान से सुनते हैं। देखकर हैरान हो जाएंगे कि धीरे-धीरे पक्षी उसके हाथ पर आकर बैठ लगे।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि गिटार बजाने वाले शख्स का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक करीब तीन लाख लाइक भी बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर pubity नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article