वायरल न्यूज़

लड़की को स्कूटी चलाते देख हाथी तक डर गया, वापस जंगल में भाग गया बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 13, 2024, 11:54 AM IST

Funny Video: इसमें देखेंगे कि जिस हाथी से शेर भी दूरी बनाकर रखता है वो बेचारा स्कूटी गर्ल से डरकर भाग गया। फ्रेम में ये नजारा देखकर हंसी भी बहुत आती है।

Image

सामने स्कूटी गर्ल को देखकर डर गया हाथी। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कूटी गर्ल से डर गया हाथी
  • सामने आते ही उल्टा पांव दौड़ा
  • नजारा देखकर हंसी नहीं रुकेगी

Funny Video: हाथी धरती के विशालकाय जानवरों में शामिल है। जंगल का राजा शेर भी इसके सामने आने की हिम्मत नहीं कर पाता है। मगर क्या हो जब वही हाथी स्कूटी गर्ल से डर जाए। डर भी ऐसा कि उसे देखते ही उल्टे पांव दौड़ लगा दे। हैरान हो जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना मजेदार भी है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। स्कूटी गर्ल को देखकर हाथी के भागने का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

स्कूटी गर्ल से डरा हाथी

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि सड़क जंगल के बीच से होकर गुजर रही है। जहां से वाहन फर्राटा भरते हुए गुजर रहे हैं। मगर नजर एक स्कूटी गर्ल पर जाकर टिक जाती है। फ्रेम में देखेंगे कि लड़की पूरी रफ्तार से स्कूटी दौड़ा रही है कि तभी जंगल से निकलकर हाथी सड़क पर आ गया। अब सामने हाथी देखकर लड़की का संतुलन बिगड़ गया। लड़की संभलने की कोशिश करती है मगर स्कूटी सीधे हाथी की तरफ बढ़ने लगती है। अब फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि स्कूटी गर्ल को अपनी तरफ आता हुआ देखकर हाथी खुद ही बुरी तरह डर गया। डर भी ऐसा कि बेचारा उल्टे पांव दौड़ा और वापस जंगल में भाग गया।

यहां देखिए मजेदार वीडियो

मालूम हो कि स्कूटी गर्ल से डरते हुए हाथी का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article