वायरल न्यूज़

मगरमच्छों के स्विमिंग पूल में कूद गया बच्चा, सबको भगाकर खुद तैरने भी लगा, हिला देगा VIDEO

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 27, 2024, 10:05 AM IST

Viral Video Today: इसमें देखेंगे कि कैसे एक छोटा बच्चा मगरमच्छों के झुंड में पहुंच गया। इतना ही नहीं वो खतरनाक जगह पर आराम से तैरता हुआ भी नजर आता है।

Image

मगरमच्छ के झुंड में तैराकी करने पहुंच गया छोटा बच्चा। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ के झुंड में पहुंचा बच्चा
  • सबको हटाकर खुद तैरने लगा
  • हैरान कर देगा ये नजारा

Viral Video Today: दुनिया में मगरमच्छ की प्रजाति को सबसे खरतनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतने खतरनाक होते हैं कि जंगल के दूसरे जानवर इनसे दूरी बनाकर रखते हैं। अगर ये पानी में हों तो जंगल का राजा शेर भी इनसे नहीं जीत पाता है। मगर क्या हो जब उन्हीं मगरमच्छों के गढ़ में एक छोटा बच्चा पहुंच जाए। इतना ही नहीं बच्चा मगरमच्छ के पूरे झुंड को खदेड़ दे और खुद आराम से तैरने लग जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना खतरनाक है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

मगरमच्छ के झुंड में अकेला बच्चा

शुरुआत में देखेंगे कि स्विमिंग पूल में एक ही जगह पर ढेरों छोटे मगमच्छ हैं। तादाद में इनकी संख्या सैकड़ों में नजर आती है। खतरनाक मगरमच्छों के पास एक छोटा बच्चा भी खड़ा है। फ्रेम में ये नजारा काफी डरावना लगता है। इसमें आगे देखेंगे कि कैसे छोटा सा बच्चा मगरमच्छों के बिल्कुल करीब पहुंच गया। अगले ही सेकंड उसने बिना सोचे पानी में छलांग लगा दी। देखकर लगता है कि मगरमच्छ उसे नुकसान पहुचाएंगे। मगर फ्रेम में जो कुछ दिखा आंखों फटी रह जाती हैं।

देखिए वीडियो

खुद तैरने लगा बच्चा

दरअसल बच्चे ने खुद डरने की बजाय उल्टा मगरमच्छों को ही डरा दिया। अकेले बच्चे ने सारे मगरमच्छ खदेड़ दिए और खुद पानी में आराम से तैरने लगा। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर purankumawat76 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है, 'खतरों के खिलाड़ी, बहुत भयानक।' नोट- टाइम्स नाउ नवभारत वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article