वायरल न्यूज़

अचानक भड़क गया हाथी, फिर मचाई ऐसी तबाही दहशत में आ गया पूरा इलाका

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 17, 2024, 12:40 PM IST

Viral Video: हाथी आराम से सड़क से गुजर रहा था कि तभी ऐसा बिगड़ा कि पूरे इलाके में तबाही मचा दी। उसके सामने जो कुछ आया सबकुछ बर्बाद कर दिया।

Image

हाथी ने इलाके में मचा दी तबाही। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी ने मचाई तबाही
  • हवा में उड़ा दिया ऑटो
  • हैरान कर देगा नजारा

Viral Video: हाथी को सबसे शांत और समझदार जानवरों में से माना जाता है। आकार में इतना विशाल होने के बावजूद एक इंसान इसे आसानी से नियंत्रित कर लेता है। मगर क्या हो जब यही हाथी बिगड़ जाए। यकीन नहीं करेंगे कि अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें पूरे इलाके में हाथी ने ऐसी तबाही मचाई कि लोगों में दहशत बैठ गई। तबाही मचाते हुए हाथी का ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

हाथी ने हर तरफ मचा दी तबाही

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि महावत हाथी के ऊपर बैठा है और आराम से सड़क से गुजर रहा है। सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े हैं। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर अचानक हाथी बिगड़ गया। महावत उसे काबू में करने की पूरी कोशिश करता है, मगर हाथी लगातार बेकाबू होने लगता है। उसने अपनी सूंड से पास में खड़े ऑटो को उठाया और जमीन पर पटक दिया। हाथी इतने में ही नहीं रुकता, उसने अब बाइक सूंड में दबोच ली और इसे उड़ा दिया। देखकर हैरान हो जाएंगे कि हाथी ने आसपास मौजूद हर एक चीज को तबाह कर दिया।

यहां देखिए वीडियो

इधर हाथी का ऐसा खतरनाक रूप देखकर हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मालूम हो कि हाथी की दहशत से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब देखा गया है। इसे इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article