सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग क्या कुछ नहीं कर रहे। हर कोई कंटेंट के नाम पर कुछ अलग दिखाने की चाह में है। इसी होड़ में एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर ने करीब 14,000 डॉलर (लगभग 12 लाख रुपये) खर्च कर दिए। इंफ्लुएंसर ने यह रकम सिर्फ वीडियो और रील बनाने के लिए खर्च किए हैं। उन्होंने यह रकम Singapore Airlines के फर्स्ट क्लास सुइट में सफर करने के लिए चुकाई।
शख्स ने खरीदा प्लेन के सबसे महंगे सुईट का टिकट
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एंटोइन नाम के इस इंफ्लुएंसर ने वीडियो बनाने के लिए कंटेंट बनाने के लिए Singapore Airlines के फर्स्ट क्लास सुइट में सफर करने के लिए लग्जरी A380 फर्स्ट क्लास सुइट का टिकट खरीदा। जिसके बाद उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर एंटोइन @LoungeGuru नाम से मशहूर हैं और इस वक्त वे दुबई में रहते हैं। एंटोइन ने बताया कि इस प्लेन का टिकट उनके लिए अब तक का सबसे महंगा टिकट था। जिसकी कीमत 13,980 डॉलर थी और उन्होंने इसे खरीदने के लिए कैश पेमेंट किया था।
कैसा था फर्स्ट क्लास का अनुभव?
इस सुइट में आलीशान बेड, प्राइवेट स्टोरेज, बड़ी सी टच स्क्रीन और बेहतरीन सीट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मौजूद थीं। इस दौरान उन्हें लग्जरी पजामा, स्किनकेयर किट और नॉइज-कैंसलिंग बैंड एंड ओलुफसेन हेडफोन भी दिए गए। फ्लाइट में उन्हें कई तरह के शानदार खाने के ऑप्शन्स भी मिले। जिनमें कैवियार और महंगी क्रिस्टल शैंपेन भी शामिल थी। एंटोइन ने बताया कि 38,000 फीट की ऊंचाई पर यह अनुभव किसी फाइव-स्टार स्पा जैसा लग रहा था। उनके मुताबिक, सबसे खास बात जहाज का स्टाफ था। जिनका व्यवहार बेहद अच्छा था। उन्हें हर डिश के बारे में क्रू ने विस्तार से बताया। जिससे उन्हें ऐसा लग रहा था कि वे किसी लग्जरी रेस्टोरेंट में आ गए हों।
वीडियो पर आई लोगों की मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
एंटोइन के इस वीडियो को यूट्यूब पर 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। हालांकि, कई लोगों ने उनके इतने महंगे टिकट पर सवाल भी उठाए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि 14,000 डॉलर सिर्फ एक फ्लाइट के लिए खर्च करना बहुत ही ज्यादा है। फिर भी, एंटोइन के लिए यह खर्च एक इनवेस्टमेंट की तरह ही था, जिससे उन्हें यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले और वे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
