वायरल न्यूज़

Dance Video: महिला के इस डांस स्टाइल को देख रह जाएंगे दंग, यूजर्स बोले - डांस या फिर कोई अजीबोगरीब हरकत

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 23, 2023, 12:51 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक महिला का बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसके डांस को देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। महिला का विचित्र डांस स्टाइल लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

Image

महिला का खतरनाक डांस वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने किया काफी यूनिक डांस
  • डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Traditional Ethiopian Gondar Dance Video: सोशल मीडिया का चलन इतना अधिक बढ़ गया है कि लोग अपना अधिकांश समय इसी पर बिताते हैं। ऐसे में उन्हें कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद दिमाग में बस एक ही ख्याल आता है कि क्या ऐसा भी होता है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसमें एक महिला बड़ा ही खतरनाक डांस करती नजर आ रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला एक पारम्परिक डांस करती नजर आ रही है, जिसे पारंपरिक इथियोपियाई गोंडर नृत्य शैली कहते हैं। डांस के दौरान महिला ने पारम्परिक वेशभूषा भी पहन रखा है। ऐसे में प्रथम दृष्टया इस डांस को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे महिला को क्या हो गया, उसके डांस को देख आप भी आश्चर्य से भर जाएंगे। महिला के इस डांस पर लोगों के काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं।

इथियोपियाई गोंडर नृत्य करती महिला का डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे महिला के इस पारम्परिक डांस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि कमाल का टैलेंट है, अपनी परम्परा की हम सभी को सम्मान करना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा डांस करना असंभव है, इस महिला के टैलेंट के लिए एक सैल्यूट तो बनता है। इस वीडियो पर अब तक एक लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'earthpix' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article