वायरल न्यूज़

Viral: ट्रैक्टर रोकने के लिए मौत से लड़ गया लड़का, नजारा देख कलेजा कांप उठेगा, यूजर्स बोले- इसे कहते हैं दिलेरी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 12, 2023, 06:40 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़का एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश कर रहा है, लेकिन देखते ही देखते ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर जाता है। हालांकि लड़के की किस्मत इतनी अच्छी थी कि उसकी जान बच जाती है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश कर रहा था लड़का
  • रोकते समय लड़के के ऊपर चढ़ा ट्रैक्टर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video in Hindi: इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) बेहद खतरनाक है, जिसे देखने के बाद आपको पसीना आ जाएगा, आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा। यूजर्स का कहना है कि वीडियो में दिख रहे शख्स की किस्मत काफी अच्छी है या फिर लगता है कि यमराज जी छुट्टी पर गए थे, नहीं अब तक तो लड़के के साथ कोई बड़ा कांड हो जाता। आलम ये है कि लोग जमकर इस वीडियो तो देख रहे हैं और लड़के की दिलेरी की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) को जब आप पहली बार देखेंगे तो पहली बार तो आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। इस वीडियो में आप देखेंगे कि पहले तो लड़का चलती ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश करता है और उस पर चढ़ने की कोशिश करता है लेकिन वह अचानक से ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ जाता है लेकिन उसकी किस्मत इतनी अच्छी होती है कि उसे कुछ नहीं होता। इसके बाद वह फिर ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश करता है और चढ़ जाता है।

ट्रैक्टर रोकने के लिए मौत से लड़ गया लड़का

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं जान पर खेलकर अपना काम करना। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाकई में इस लड़के ने जबरदस्त दिलेरी दिखाई है। अब तक इस वीडियो पर 3 लाख 36 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'rajkot_story' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article