वायरल न्यूज़

ड्यूटी बाद में पहले रील्स बनेंगी! वायरल हुए महिला पुलिस अफसर के VIDEO

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Aug 10, 2024, 01:55 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि ड्यूटी के दौरान पुलिस अफसर रील्स बनाते हुए कैमरे में कैद हुई हैं। जब उनका वीडियो वायरल हुआ तो आला पुलिस अधिकारी ने मामले में संज्ञान लिया और कार्रवाई की बात कही।

Image

ड्यूटी के दौरान रील्स बनाने लगीं महिला पुलिस अफसर।

Viral Video Today: सोशल मीडिया के जमाने में रील्स बनान का क्रेज पर अब पुलिस अफसरों तक जा पहुंचा है। आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें पुलिस अफसर ड्यूटी के दौरान रील्स बनाते हुए नजर आए हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले का है। यहां कई पुलिस कर्मियों के वर्दी पहने हुए रील्स वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो का पहला मामला जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना का है।

वर्दी काम और रील्स

दूसरा वीडियो जिले के तुर्की थाना में पदस्थापित एक महिला दरोगा सोनी कुमारी से जुड़ा है। कुमारी गस्ती के दौरान सरकारी गाड़ी पर कुत्ता घुमाने का रील्स भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं तीसरे वायरल वीडियो में देखा जा रहा है की महिला दरोगा वर्दी में पुलिस स्टेशन में ड्यूटी के दौरान वर्दी में काम करते हुए रील्स बना रही हैं।

देखिए वीडियो

वीडियो देख उड़े एसपी के होश

इस प्रकार के कई रील्स थाने में पदस्थापित दरोगा हो या सिपाही सब के ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील्स वायरल हो रहे हैं। वायरल रील्स से जुड़े मामले में जब सिटी एसपी के समक्ष आए तो उनके भी होश उड़ गए। पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि वर्दी का अपना सम्मान होता है। ड्यूटी के दौरान इस तरह का वीडियो बनाना और वायरल करना गलत है।

मालूम हो कि एक वीडियो काजी मोहम्मदपुर थाने का है, जिसमें एक निजी ड्राइवर थानेदार की कुर्सी पर बैठकर रील्स बना रहा है। मामला संज्ञान में आते ही निजी ड्राइवर को हटा दिया। वही अन्य पुलिस कर्मियों पर विभागीय करवाई कि जाएगी।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article