Stunt Gone Wrong: बाइक से कर रहा था स्टंट, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले- मोये-मोये हो गया

इंस्टाग्राम पर स्टंट करते हुए एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि इसका तो मोये-मोये हो गया। आइए देखते ये वीडियो..

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक से कर रहा था स्टंट
  • स्टंट करते हुए गिरा धड़ाम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stunt Gone Wrong: सोशल नेटवर्किंग साइट पर हमेशा ही कुछ न कुछ देखने को मिल जाता है। बीते कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक ट्रेंड चला था - मोये-मोये। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको कुछ ऐसा ही नजर आने वाला है, जिसके बाद आप भी कहेंगे कि इसका तो मोये-मोये हो गया। दरअसल, ये वीडियो (Viral Video) स्टंट का है, जिसमें एक लड़का स्टंटबाजी के चक्कर में सड़क पर बहुत बुरी तरह से गिर जाता है।

Stunt Gone Wrong

बाइक से स्टंट करते समय गिरा लड़का (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का बाइक चला रहा है, जिसके पीछे उसका दोस्त बैठा है। इस दौरान वह पीछे मुड़कर बैठ जाता है और पीछे बैठे अपने दोस्त को एक चाटा लगाता है। तभी बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और लड़का बाइक लेकर धड़ाम से गिर जाता है। उसके साथ हुआ ये एक्सीडेंट काफी खतरनाक है, जिसमें उसकी जान भी जा सकती है।

End of Feed