वायरल न्यूज़

खेत से पानी निकला तो खुशी से झूम उठा किसान, नजारा देख भावुक हुआ इंटरनेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 20, 2024, 01:56 PM IST

Most Trending Video: वीडियो में देखेंगे कि जैसे ही खेत से पानी से निकला पास खड़ा किसान अपनी खुशी नहीं छिपा पाया। खुशी से उसकी आंखों में आंसू तक निकल आए। फ्रेम में नजारा किसी को भी भावुक कर देगा।

Image

खुशी से नाचने लगा किसान। (Photo-Instagram)

Most Trending Video: इंटरनेट की मजेदार दुनिया में अभी एक वीडियो सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। वीडियो एक किसान से जुड़ा है, मगर इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। इसमें देखेंगे कि किसान खेत में पानी आने से इतना खुश हुआ कि उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। अपने खेत में पानी आता देख वो भावुक हो गया और आंखों से आंसू नहीं रोक पाया। भावुक करने वाला किसान का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

खुशी ना छिपा पाया किसान

शुरुआत से वीडियो देखने पर खेत का नजर आता है। देखकर मालूम होता है कि हर जगह सूखा पड़ा हुआ है। समय पर बारिश ना होने की वजह से फसल सूख चुकी है। अब इसी पेरशानी को देखते हुए एक किसान ने खेत में सबमर्सिबल लगाने का मन बनाया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि मशीन सबमर्सिबल लगाने में जुटी है। काम आखिरी चरण में हैं। अब एकाएक जमीन से पानी निकलता है। इधर खेत से पानी निकलता देख पास में खड़ा किसान अपनी खुशी नहीं छिपा पाया। वो ऐसे उछलता है कि मानो उसे जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मिल गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

देखिए वीडियो

किसान से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को भी खासा पसंद आया है और इसने लोगों को भावुक तक कर दिया। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि पानी की असली कीमत किसान जानता है। ऐसे ही एक कमेंट में लिखा कि ये है पानी मिलने की सच्ची खुशी। एक कमेंट में लिखा गया कि पानी बचाओ। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article