Stunt Gone Wrong: सोशल नेटवर्किंग साइट पर हमेशा ही कुछ न कुछ देखने को मिल जाता है। बीते कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक ट्रेंड चला था - मोये-मोये। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको कुछ ऐसा ही नजर आने वाला है, जिसके बाद आप भी कहेंगे कि इसका तो मोये-मोये हो गया। दरअसल, ये वीडियो (Viral Video) स्टंट का है, जिसमें एक लड़का स्टंटबाजी के चक्कर में सड़क पर बहुत बुरी तरह से गिर जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का बाइक चला रहा है, जिसके पीछे उसका दोस्त बैठा है। इस दौरान वह पीछे मुड़कर बैठ जाता है और पीछे बैठे अपने दोस्त को एक चाटा लगाता है। तभी बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और लड़का बाइक लेकर धड़ाम से गिर जाता है। उसके साथ हुआ ये एक्सीडेंट काफी खतरनाक है, जिसमें उसकी जान भी जा सकती है।
बाइक से स्टंट करते समय गिरा लड़का
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ज्यादा हीरोगिरी नहीं दिखानी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसका तो मोये-मोये हो गया। बता दें, इस वीडियो को 'kemcho_gujrati' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
