Pakistani Girl Youtuber Video: समाज को देखते हुए अगर ये कहा जाए कि हमारी मां लोग आखिरी जनरेशन हैं, जिन्हें मोबाइल और बाकी चीजें चलाना नहीं आता, तो गलत नहीं होगा। इसके कई सारे प्रमाण और वीडियोज आपने देखे होंगे। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही इमोशनल कर देने वाला वीडियो लेकर आए हैं, जो पाकिस्तान का है। इस वीडियो में एक महिला ने एटीएम से पैसा निकाल रही है। ये वीडियो आपको इमोशनल कर देगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़की अपनी मां को एटीएम से पैसा निकालना सीखा रही है। इस दौरान वह अपनी मां मशीन में एटीएम लगाना सिखा रही है। जब एटीएम अंदर चला जाता है तो उसकी मां का रिएक्शन देखने लायक है। इसके बाद लड़की अपनी मां को पूरा प्रोसेस बता रही है और फिर पैसा निकलने के बाद जब महिला गिनती है। ये सारा नजारा देख आप इमोशनल हो उठेंगे। क्योंकि ये वीडियो कहीं न कहीं हम सभी से रिलेट करता है।
पाकिस्तानी लड़की ने अपनी मां को एटीएम से पैसा निकालना सिखाया
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि एक मिडिल क्लास फैमिली का इंसान ही इस पल को समझ सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये नजारा देख मां की याद आ गई। बता दें, इस वीडियो को 'madiha.rajpoot2' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 2.16 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
