Nagin Dance: हल्दी रस्म के बीच अचानक लड़का करने लगा नागिन डांस, बीन की धुन सुन रिश्तेदार भी हो गए बेकाबू

इंस्टाग्राम पर नागिन डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके अंदर का भी डांसर जाग उठेगा। देखिए ये मजेदार वीडियो..

KEY HIGHLIGHTS
  • हल्दी रस्म में लड़के ने किया नागिन डांस
  • बीन की धुन पर रिश्तेदार भी मस्तमगन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Nagin Dance Viral Video: शादी या पार्टी में तो आप लोग आते-जाते रहते होंगे। इस दौरान डीजे पर डांस भी किया होगा। इसमें नागिन डांस काफी फेमस है, जिसके आगे कोई भी फंक्शन अधूरा माना जाता है। डीजे पर नागिन धुन बजाते हुए कई लोगों के डांस निकल जाते हैं। काफी डांस तो खूब वायरल भी होते हैं लेकिन कुछ को देखकर इतनी हंसी आती है कि रोकने से भी नहीं रुकती है। ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

Nagin Dance Viral Video

हल्दी रस्म में लड़के ने किया खतरनाक नागिन डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक नागिन धुन पर कमाल का डांस कर रहा है, जिसे देखने के बाद रिश्तेदारों को भी डांस का बुखार चढ़ जाता है और वे सभी भी नागिन डांस करने लगते हैं। इस दौरान लड़के का डांस देख आप उससे नजर नहीं हटा पाएंगे। इसके डांस के आगे आपको फिल्मों की नागिन भी फेल नजर आएंगी। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स काफी लाइक्स कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

End of Feed