वायरल न्यूज़

बिना मास्क के पकड़ लिए मुल्लाजी, फिर पुलिस के सामने जो किया हंसी ना रुकेगी, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 20, 2025, 03:45 PM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो कोरोना काल से जुड़ा मालूम होता है मगर इसे देखकर आज भी कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

वायरल वीडियो देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया को सबसे मजेदार माना जाता है। यहां हर समय कुछ ना कुछ मजेदार छाया ही रहता है। मगर कई बार ऐसे नजारे दिखाई पड़ते हैं जो हंसाते-हंसाते पेट दुखा देते हैं। इन्हें जितनी बार देखते हैं तो हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो पुराना और कोरोना काल से जुड़ा मालूम होता है। इसमें देखेंगे कि एक मुल्लाजी बिना मास्क लगाए सड़क पर स्कूटी चला रहे हैं। मानो उन्हें वायरस से कोई खतरा नहीं है।

क्या हुआ जब बिना मास्क दिखे मुल्लाजी

मगर थोड़ी देर बाद मुल्लाजी ने पुलिसकर्मी के सामने ऐसा कुछ किया जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे मास्क लगाए पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़ा है। फ्रेम में यहां तक तो सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर पुलिसकर्मी ने जैसे ही सामने ही स्कूटी सवार मुल्लाजी को आते हुए देखा तो तुरंत अलर्ट हो गया। पुलिसकर्मी रफ्तार पकड़ रही स्कूटी के सामने खड़ा हो गया जिससे मुल्लाजी को ब्रेक लगाने पड़े।

नजारा देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा। मजेदार वीडियो में देखेंगे कि पुलिसकर्मी को सामने खड़ा देख मुल्लाजी अच्छे-खासे डर गए। उनसे मास्क ना लगाने के पीछे सवाल पूछा गया तो बहाने बनाने लगे। मुल्लाजी पानी की बोतल दिखाते हैं कि तभी गुस्साए पुलिस कर्मी ने उसी बोतल को मास्क बनाकर मुंह पर लगाने के लिए कह दिया। इधर डरे-सहमे मुल्लाजी तुरंत बोतल को मास्क बनाकर भागे चले गए।

देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। मालूम हो कि मुल्लाजी और पुलिसकर्मी से जुड़ा ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। एक्स इंस्टाग्राम पर ka11adda नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article