वायरल न्यूज़

Viral Video: दूल्हे के दोस्त ने वरमाला से अनोखे अंदाज में चुराए पैसे, देखकर आप भी कहेंगे, ' इसे कहते हैं सेंधमारी'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 8, 2024, 05:08 PM IST

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका दोस्त वरमाला से पैसे चुरा रहा है। जिस अंदाज में पैसे की चोरी हो रही है उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।

Image

दूल्हे के दोस्त ने की पैसों की चोरी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर दूल्हे का वीडियो वायरल
  • दोस्त ने अनोखे अंदाज में वरमाला से की पैसों की चोरी
  • नजारा देखकर लोग रह गए दंग

Dulhe ka Video: इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर भी शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो (Today Viral Video) काफी फनी होते हैं। जबकि, कई वीडियो (Groom Viral Video) को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है और यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक और झन्नाटेदार वीडियो सामने आया है, जिसे आप भी दंग रह जाएंगे और जमकर ठहाके लगाएंगे। क्योंकि, इस वायरल वीडियो (Wedding Video) में दूल्हे के दोस्त ने जिस तरह वरमाला से पैसे चुराए उसने सबको चौंका दिया है।

आज तक आपने शादियों के कई वीडियो देख होंगे। किसी में दूल्हा-दुल्हन का मामला छाया रहता है। जबकि, कुछ वीडियो में मेहमान और दोस्त-यार धमाल मचाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में दूल्हे के दोस्त ने तो सारी हदें पार कर दी। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा सजधकर तैयार बैठा है। गले में नोटों की माला भी है। वहीं, दूल्हे के बगल में उसका दोस्त आराम से बैठा है। लेकिन, वीडियो में दोस्त की नीयत ठीक नहीं लग रही थी। चुपके से वो माले की तरफ हाथ बढ़ाता है और फिर एक नोट निकालकर आराम से अपनी जेब में रख लेता है। पैसे चुराकर दूल्हे का दोस्त आराम से बैठ जाता है। लेकिन, यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। तो सबसे पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें...

दोस्त ने दिया धोखा...

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। क्योंकि, इस तरह का नजारा नहीं के बराबर देखने को मिलता है। इस हाहाकारी वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'david0ff_01' ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब डेढ़ लाख लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों से सावधान रहें। कुछ का कहना है कि भाई ने तो माहौल बना दिया। कईयों का कहना है कि दोस्त तो काफी खतरनाक निकला। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article