वायरल न्यूज़

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विदेशियों के सामने बच्ची ने किया ऐसा डांस, यूजर्स बोले - दिल मांगे मोर

एक्स पर एक बच्ची का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विदेशियों के सामने डांस करती नजर आ रही है। उसका ये डांस बेहद ही प्यारा है।

Image

विदेशियों के सामने बच्ची ने किया डांस (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची ने किया प्यारा डांस
  • विदेशियों के सामने लगाया जोरदार ठुमका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance In Front Of Foreigners: देश इस साल 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में देश में खुशियों का माहौल है। लोग झंडा फहराकर देश की आजादी का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बड़े ही खूबसूरत गाने पर डांस करती नजर आ रही है। उसके डांस को भी यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और लोग वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको चार विदेशी नजर आएंगे, जिसके सामने बच्ची देश रंगीला गाने पर डांस करती दिख रही है। ऐसे में उसके डांस को देख विदेशी भारत के रंग में रंगते हुए नजर आ रहे हैं और उसके डांस को काफी एंजॉय भी कर रहे हैं। बच्ची ने वीडियो में कमाल का डांस किया है, जिसे देखने के बाद आप भी उसके फैन हो जाएंगे।

विदेशियों के सामने बच्ची ने किया डांस

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बच्ची ने गजब का डांस किया है। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि देश के लिए बच्ची का प्रेम बताया है। बता दें, इस वीडियो को '@ChapraZila' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.8 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article