Auto Driver Funny Video: इंटरनेट पर कई सारे ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें महिला इंडिकेटर देकर दूसरी दिशा में गाड़ी मोड लेती हैं। ऐसे वीडियोज आपको सोशल मीडिया पर हजारों की संख्या में मिल जाएंगे। ये सभी वीडियो काफी मजेदार होते हैं, जिसे देखते ही तन-मन में गुदगुदी सी होने लगती है। इस बार हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, जिसमें एक महिला ऑटो में सफर कर रही है। लेकिन उसके और ड्राइवर के बीच की अंडरस्टैंडिंग देख आप भी हंस पड़ेंगे।
महिला के राइट कहने पर ड्राइवर ने लिया लेफ्ट टर्न (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक इंडो फ़ारसी महिला ऑटो में सफर करती दिख रही है। ये नजारा बैंगलोर का है, जहां ये महिला अपने पति के साथ रहती है। महिला जब ऑटो ड्राइवर से राइट टर्न लेने के लिए कहती है तो ड्राइवर लेफ्ट टर्न ले लेता है। इस पर महिला उससे पूछती है कि आपको कैसे पता चला कि मैं लेफ्ट जाने के लिए बोल रही थी। तो इस पर ड्राइवर बड़ा ही मजेदार जवाब देता है। ड्राइवर कहता है कि मैं महिलाओं को अच्छे से जानता हूं।
महिला के राइट कहने पर ड्राइवर ने लिया लेफ्ट टर्न
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब महिलाओं के चलते सभी ड्राइवर्स ऐसे हो गए हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है ऑटो वाले भैया पेड एक्टर हैं। बता दें, इस वीडियो को 'junajurney' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3.9 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
