वायरल न्यूज़

Viral Video: वडोदरा शहर में मगरमच्छ की धमक, एक्टिवा की सवारी करता दिखा 'पानी का जल्लाद'

सोशल मीडिया पर गुजरात के वडोदरा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मगरमच्छ एक्टिवा की सवारी करता नजर आ रहा है। ऐसे में ये नजारा काफी वायरल हो रहा है।

Image

वडोदरा में एक्टिवा की सवारी करता दिखा मगरमच्छ

KEY HIGHLIGHTS
  • वडोदरा में मगरमच्छ का आतंक
  • एक्टिवा की सवारी करता दिखा मगरमच्छ
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Crocodile Activa Ride: बारिश के इस सीजन में जल संकट से कोई राज्य बच नहीं पाया है। हिमाचल-उत्तराखंड से लेकर गुजरात तक बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच गुजरात के वडोदरा शहर से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपकी कंपकंपी छूट जाएगी। वीडियो में आपको पानी का जल्लाद देखने को मिलेगा, जिसे देख दो युवक रेस्क्यू कर ले जा रहे हैं।

वडोदरा की सड़कों पर एक्टिवा की सवारी करता दिखा मगरमच्छ

दरअसल, विश्वामित्री नदी के कई मगरमच्छ वडोदरा शहर में घुस गए हैं। ऐसे में उनके कई सारे वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं। इनमें से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक मगरमच्छ को एक्टिवा से ले रहे हैं। ऐसे में मगरमच्छ की एक्टिवा सवारी का ये वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में ये नजारा किसी ने अपने फोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article