वायरल न्यूज़

बूझो तो जानें: ऑटो में बैठा शख्स आज पूरी दुनिया में है फेमस, पारखी नजर वाले ही पहचान पाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 16, 2023, 12:34 PM IST

Viral Photo: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स को पहचानने के लिए कहा जा रहा है। क्योंकि, तस्वीर में दिख रहा शख्स आज बड़ा नाम है।

Image

क्या आप इन्हें पहचानते हैं?

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में दिख रहा शख्स आखिर कौन है?
  • फोटो देख लोग हो रहे कन्फ्यूज
  • सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। जिनमें कुछ तस्वीरें जमकर वायरल (Viral Photo) होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें फनी (Funny Photo) होती हैं, तो कुछ चौंकाने वाली होती हैं। वहीं, कुछ तस्वीरें (Trending Photo) ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को अनोखा चैलेंज दिया गया है। आलम ये है कि लोग इस चैलेंज को काफी पसंद कर रहे हैं और जवाब भी दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस तस्वीर पर जमकर मजे भी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस तस्वीर को देखकर भी लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। क्योंकि, तस्वीर में जो शख्स दिख रहा है उसे पहचानने का चैलेंज दिया गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है ऑटो में बैठा शख्स आज पूरी दुनिया में फेमस हो चुका है और केवल पारखी नजर वाले ही उसे पहचान पाएंगे। तो अगर आप भी इस शख्स को पहचानते हैं तो बिना देरी किए उनका नाम बताएं। अगर नहीं पहचान पा रहे हैं तो थोड़ा दिमाग पर जोर दें हो सकता है पहचान जाएं।

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

हो सकता है कुछ लोग इन्हें पहचानते हों, जबकि कुछ लोग अब भी सोच रहे होंगे आखिर ये हैं कौन? यहां आपको बता दें कि इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर '@INavneetF' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पांच लाख से ज्यादा लोग इस तस्वीर को देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, सौकड़ों लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट किए हैं। तो अगर अब तक आपने इन्हें नहीं पहचाना तो हम बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। अब आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों के साथ इस तस्वीर को शेयर करें और तस्वीर में दिख रहे शख्स को पहचानने का चैलेंज दें।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article