वायरल न्यूज़

Video: नहीं देखा होगा इतना 'बेशरम' दूल्हा, अपने रसगुल्ले खाया ही दुल्हन के भी खा गया, दोस्त भी निकले चालबाज

Dulhe Ka Video: आप देख सकते हैं कि दूल्हा स्टेज पर पहुंच चुका है। वहीं दुल्हन भी हाथ में जयमाला लेकर स्टेज पर आ गई है। जयमाला की रस्म से पहले एक और रस्म निभाई जानी है।

Image

दूल्हा दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
  • दुल्हन के सामने 'बेशरम' हुआ दूल्हा
  • दूल्हे की हरकत पर हंस उठी दुल्हन

Dulhe Ka Video: सोशल मीडिया पर आपने शादियों के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। शादियों के वो वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसमें से कुछ वीडियो दिल छूने वाले होते तो कुछ लोगों को मजेदार लगते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। वीडियो शादी की स्टेज से सामने आया है, जहां दूल्हा कुछ ऐसी हरकत करता है जिसने लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया है।

वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा स्टेज पर पहुंच चुका है। वहीं दुल्हन भी हाथ में जयमाला लेकर स्टेज पर आ गई है। जयमाला की रस्म से पहले एक और रस्म निभाई जानी है। इसमें दुल्हन अपने दूल्हे को रसगुल्ला खिलाती है। वहीं दूल्हे को भी दुल्हन को रसगुल्ला खिलाना पड़ता है। हालांकि, दूल्हा एक नंबर का 'बेशरम' होता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हा रसगुल्ले की प्लेट देखता है, उसका मन मचल जाता है। इसके बाद वह झट से रसगुल्ला उठाकर खा लेता है। देखें वीडियो-

वीडियो में इसके बाद और भी हैरान करने वाली चीज देखने को मिलती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन के हिस्से का भी रसगुल्ला खा जाता है। इसके बाद वह बड़ी अजीबो-गरीब हंसी हंसता है। दूल्हे की इस हरकत को देखकर दुल्हन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती है। सबसे अजीब दूल्हे के दोस्त होते हैं, जो बहुत ही अजीबोगरीब हंसी हंसते हैं। वीडियो को max___chhora___amit नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article