OMG: भारत में पड़ रही इतनी भयंकर गर्मी, सड़क पर ही ऑमलेट बनाती नजर आई महिला

Viral Video: जैसे आप घर पर ऑमलेट बनाने से पहले पैन में तेल डालते हैं, वैसे ही महिला भी बीच सड़क पर तेल डालती नजर आ रही है। इसके बाद महिला सड़क पर ही ऑमलेट बनाने लगती है।

Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से जहां पशु-पक्षियों का बुरा हाल है, वहीं इंसानों की जान भी आफत में आ गई है। भारत के कुछ इलाकों में पारा 47 डिग्री के पार चला गया है। इस कारण लोग अपने घरों से निकलने में सकुचाने लगे हैं। ज्यादातर शहरों में दोपहर के समय ऐसा लगता है कि लॉकडाउन लग गया है। गर्मी का आलम यह है कि एक महिला बीच रोड पर ऑमलेट बनाती नजर आ रही है।

Omelette on road

सड़क पर ऑमलेट बनाती नजर आई महिला (इंस्टाग्राम)

End of Feed