वायरल न्यूज़

Video: इस शहर में अचानक होने लगी 'अंडरवियर' की बारिश, हकीकत जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे

Underwear Raining: एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चीन के एक शहर में अचानक अंडरवियर की बारिश होने लगी।

Image

अंडरवियर की बारिश (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या कभी देखी है अंडरवियर की बारिश
  • चीन से सामने आया अजीबोगरीब वीडियो
  • वीडियो देखने के बाद पता चली सच्चाई

Underwear Raining: भारत में इन दिनों बारिश का मौसम है। बारिश के दिनों में आसमान से पानी बरसता है। हालांकि, कई बार बर्फ भी गिरने लगती है। अगर आपको हम बताएं कि आसमान से पानी या बर्फ नहींं बल्कि अंडरवियर की बारिश हुई है, तो शायद आपका माथा खराब हो जाएगा। दरअसल, चीन का एक शहर इन दिनों चर्चा में है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि शहर में अचानक अंडरवियर की बारिश होने लगी।

चीन में होने लगी अंडरवियर की बारिश!

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जहां अंडरवियर की बारिश देखी जा सकती है। अब चलिए आपको इसकी सच्चाई बताते हैं। दरअसल, बहुमंजिला इमारत वाले इलाके में तेज हवाओं की वजह से लोगों के कपड़े उड़ने लगे। तेज हवाओं के चलते जिन लोगों ने अपने अंडरवियर बालकनी में टांगे थे, वह भी उड़-उड़कर लोगों के ऊपर गिरने लगे। इस वीडियो में ज्यादातर लोगों के अंडरवियर ही उड़ते देखे जा सकते हैं। देखें वीडियो-

इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घटना को '9/2 चोंगकिंग अंडरवियर संकट' के रूप में शेयर कर दिया गया। बता दें कि चीन में अधिकतर लोग अपने अंडरवियर को हाथ से धोकर उन्हें सूखने के लिए बालकनी में लटका देते हैं। फिलहाल, चीन में 'अंडरवियर संकट' की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। लोगों ने बताया कि अंडरवियर उनके सिर के ऊपर से उड़कर आ गए। एक शख्स ने वीबो पर लिखा, "अभी मैं बाहर आया तो तेज बारिश होने लगी तभी आसमान से अंडरवियर गिरने लगे।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article