Viral Video: जंगल की दुनिया बहुत खूंखार होती है। जंगल का एक नियम है कि यदि आपको सर्वाइव करना है तो दूसरे जीवों और जानवरों पर हावी रहना पड़ेगा। वरना अपनी जान गंवाने के लिए तैयार रहिए। सोशल मीडिया पर जंगल से जुड़े दर्जनों वीडियो हर दिन देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ वीडियो यूजर्स के होश उड़ा देते हैं। आज एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। यह वीडियो एक हिरण और एक अजगर से जुड़ा है।
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अजगर किसी हिरण को अपने बाजुओं में लपेटे हुए है। वह हिरण को जिंदा निगलने की फिराक में है। हिरण ने भी सोच लिया है कि उसकी जान अब बचनी नहीं है। आप देख सकते हैं कि अजगर ने पहले अपने शिकार को दबोचकर शिकंजे में लिया है। आगे वह उसे निगलने ही वाला होता है। इसके बाद एक शख्स अचानक हिरण को बचाने के लिए कुछ ऐसा करता है। जिसके बाद अजगर डरकर हिरण को छोड़ देता है और अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकलता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पेड़ की टहनी से अजगर पर हमला करता है। अपने ऊपर हमला होते देख अजगर घबराहट में हिरण को अपने चंगुल से छोड़ देता है। इसके बाद वहां से भाग जाता है। दूसरी तरफ हिरण की भी जान में जान आती है और वह भी जैसे-तैसे वहां से भागने में सफल होता है। वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
