Viral Video: आपने मैंगो जूस जरूर पिया होगा। दशकों से लोगों के लिए मैंगो जूस एक बेहतरीन ड्रिंक्स रहा है। हर किसी ने इन बोतलबंद ड्रिंक्स को कभी न कभी जरूर पिया है। अगर आप भी मैंगो जूस के शौकीन हैं तो हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर आप अपना माथा जरूर पकड़ लेंगे। यह वीडियो एक फैक्ट्री का है, जहां मैंगो जूस बनाया जा रहा है। आप देख पाएंगे कि फैक्ट्री में बहुत ही गंदे तरीके से मैंगो जूस बनाया जा रहा है।
फैक्ट्री में ऐसे बनता है मैंगो जूस (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: बिना बात के गुस्साई दुल्हन और सबके सामने दे दिया दूल्हे को जोरदार धक्का, देखें फिर क्या हुआ
वीडियो देखकर उड़ जाेंगे आपके होश
वीडियो में जो सबसे हैरान करने वाली चीज देखने को मिलती है, वह यह है कि मैंगो जूस बनाने के लिए सिर्फ आम का ही इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि बहुत सारा कैमिकल मिलाया जाता है। इसके साथ ही बहुत ही गंदे तरीके से इसे बनाया जाता है। एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जूस प्रोसेसिंग प्लांट का यह चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पीले रंग का कुछ तरल पदार्थ लाल और नारंगी रंग के फूड कलर के साथ मिलाकर मैंगो जूस बनाया जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैंगो जूस बनाने के लिए शुगर सिरप के साथ ही अन्य कैमिकल का भी इस्तेमाल किया जाता है। सबसे अंत में लिक्विड को प्लास्टिक पेपर पैकेट में भरा जाता है। और फिर बड़े कार्टन में इन पैकेटों को पैक कर दिया जाता है। वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो को yourbrownasmr नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
