वायरल न्यूज़

Viral Video: भैंसों को गर्मी से बचाने के लिए लगवा दिया दो-दो AC, देखें फिर क्या हुआ परिणाम

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंसों के लिए शख्स ने एक नहीं बल्कि दो-दो एसी लगवा दी। भैंसों के लिए एसी लगवाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।

Image

भैंसों के तबेले में AC (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान भी बढ़ रहा है। इंसानों के लिए तो गर्मी में परेशानी खड़ी होती ही है, इसके साथ ही जानवरों की भी हालत गर्मी से खराब होती है। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें गर्मी के कारण जानवर अपनी जान गंवाता नजर आता है। हालांकि, अब जमाना बदल रहा है। जहां इंसान पंखा, कूलर और एसी का इस्तेमाल करके गर्मी से बचता नजर आता है। वहीं अब पालतू जानवरों के लिए भी लोग पंखा, कूलर लगा देते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद हैरान हुए लोग

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बेहद अनोखा है। आपने पालतू जानवरों के लिए पंखा-कूलर तो देखा होगा, लेकिन क्या गर्मी से बचाने के लिए जानवरों के लिए एसी लगाते देखा है। वायरल हो रहे वीडियो में यही नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंसों के लिए शख्स ने एक नहीं बल्कि दो-दो एसी लगवा दी। भैंसों के लिए एसी लगवाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। देखें वीडियो-

भैंसों के तबेले में लगे एसी का वीडियो यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मंजीत मलिक नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंद कमरे में कई सारी भैंसें बड़े आराम से बैठी हैं। इसी कमरे में दो-दो एसी लगी हुई है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने कहना शुरू कर दिया है कि ये अंबानी की भैंसें हैं। वहीं कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि 'भैंसों को एसी में नहीं रखते हैं, इनकी सेहत खराब हो जाएगी।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article