Viral Video: आपने इंसानों को बर्थडे मनाते देखा होगा। पहले लोग बच्चों का ही बर्थडे मनाते थे, लेकिन आजकल बड़े लोग भी अपना बर्थडे मनाने लगे हैं। बर्थडे में लोग केक काटते हैं और दोस्तों के साथ एंजॉय करते हैं। कुछ लोग तो अपने बर्थडे पर भव्य पार्टी का आयोजन करते हैं। हालांकि, बर्थडे पर जो सबसे जरूरी चीज होती है, वह है केक काटना। इंसान तो अपने बर्थडे पर केक काटते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी बाइक को अपने बर्थडे पर केक काटते देखा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का माथा खराब हो गया है। वीडियो देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
बाइक से काटा केक (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: कार में गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर रहा था पति, पता चलते ही हाथ में डंडा लेकर पहुंची पत्नी और फिर..
वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार अपने हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक का बर्थडे मनाता है। पूरा परिवार मिलकर केक भी काटता है। यहीं पर सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात होती है। परिवार के लोग बाइक के टायर में चाकू बांधते हैं और इसी चाकू से केक काटते हैं। आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने हाथ में केक पकड़ता है और दूसरा शख्स बाइक आगे करके चाकू से केक काटता है। वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो को shivamurthy3893 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कहा कि 'अब कलयुग चरम पर है।' वही एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'केक काटकर पेट्रोल टंकी के मुंह से खिला भी दीजिए।'
