वायरल न्यूज़

Video: गजब लोग हैं भाई! परिवार ने मनाया बाइक का बर्थडे, टायर पर चाकू बांधकर कटवाया केक

Viral Video: पूरा परिवार मिलकर केक काटने की योजना बनाता है। यहीं पर सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात होती है। परिवार के लोग बाइक के टायर में चाकू बांधते हैं और इसी चाकू से केक काटते हैं।

Image

बाइक से काटा केक (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • परिवार ने खरीदी थी नई बाइक
  • उसी बाइक से काट दिया केक
  • बाइक के टायर में बांधा चाकू

Viral Video: आपने इंसानों को बर्थडे मनाते देखा होगा। पहले लोग बच्चों का ही बर्थडे मनाते थे, लेकिन आजकल बड़े लोग भी अपना बर्थडे मनाने लगे हैं। बर्थडे में लोग केक काटते हैं और दोस्तों के साथ एंजॉय करते हैं। कुछ लोग तो अपने बर्थडे पर भव्य पार्टी का आयोजन करते हैं। हालांकि, बर्थडे पर जो सबसे जरूरी चीज होती है, वह है केक काटना। इंसान तो अपने बर्थडे पर केक काटते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी बाइक को अपने बर्थडे पर केक काटते देखा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का माथा खराब हो गया है। वीडियो देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार अपने हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक का बर्थडे मनाता है। पूरा परिवार मिलकर केक भी काटता है। यहीं पर सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात होती है। परिवार के लोग बाइक के टायर में चाकू बांधते हैं और इसी चाकू से केक काटते हैं। आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने हाथ में केक पकड़ता है और दूसरा शख्स बाइक आगे करके चाकू से केक काटता है। वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो को shivamurthy3893 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कहा कि 'अब कलयुग चरम पर है।' वही एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'केक काटकर पेट्रोल टंकी के मुंह से खिला भी दीजिए।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article