Viral Video: कुछ इंसान ऐसे होते हैं, जो जानवरों पर अपना प्यार ऐसे लुटाते हैं जैसे वह उनके बच्चे हों। वहीं, जानवर भी उन्हें अपने मां-बाप की तरह मानते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। इस वीडियो में एक महिला को देखकर दो शेरनियां दौड़ पड़ीं। इसके बाद वह शेरनियां अपने मां की तरह महिला से लिपटती दिखाई दीं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स इमोशनल हो गए हैं।
महिला और शेरनियों का प्यार (ट्विटर)
ये भी पढ़ें- जयमाला के दौरान नहीं चली फायर गन तो दूल्हे का चढ़ा पारा, फिर दुल्हन के सामने ही उतार दिया गुस्सा
वीडियो देखकर आप भी दिल हार बैठेंगे
वीडियो देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में आपको सबसे पहले किसी पार्क में दो शेरनियां दिखाई देंगी। आप देख सकते हैं कि दोनों शेरनियां उन दोनों का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले की तरफ दौड़ती चली आ रही हैं। पहले तो आपको कुछ समझ नहीं आएगा। हालांकि, आप जब वीडियो पूरा देखेंगे तो आपको माजरा समझ आ जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों शेरनियां एक महिला से आकर लिपट जाती हैं। वह जिस तरह महिला से लिपटती हैं, वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि एक महिला से जंगल की रानियों को इतनी मोहब्बत हो सकती है। वीडियो देखकर यूजर्स यह कह रहे हैं कि यूं ही महिलाओं की ममता दुनिया में प्रसिद्ध नहीं है। वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो काफी तेजी से शेयर और लाइक किया जा रहा है। लोगों को महिला और जंगल के रानियों की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है।
