वायरल न्यूज़

Viral Video: बाल बनाने का ऐसा खतरनाक तरीका नहीं देखा होगा कभी, नजारा देख होश खो बैठेंगे आप

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपना बाल बनवा रहा है। ऐसे में नाई के बाल बनाने का तरीका देख आप दंग रह जाएंगे और अपना माथा पीटने लगेंगे।

Image

नाई ने चाकू से की हेयर कटिंग (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अजीबोगरीब तरीके से की हेयर कटिंग
  • हेयर कटिंग देख रह जाएंगे दंग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Weird Hair Style: दुनिया में इंसान अपने बाल और कपड़े अच्छा रखना चाहता है। ताकि उसका इम्प्रेशन दुनिया वालों के सामने अच्छा बन सकें। ऐसे में लोग अपने बाल के लिए काफी सजग रहते हैं और अच्छे-अच्छे सैलून में जाने की सोचते हैं ताकि स्टाइलिश हेयर कटिंग के साथ सामने वाले को इम्प्रेश कर सकें। ऐसे में आपने कई सारे वीडियोज भी देखे होंगे, जिसमें लोग अलग-अलग स्टाइल अपने बालों को कटवाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दरअसल, ये वीडियो किसी स्टाइलिश हेयर स्टाइल की नहीं है बल्कि हेयर कटिंग की है, जिसे उस्तरे से नहीं बल्कि बड़े से चाकू से की जा रही है। वीडियो में दिख रहा नाई एक शख्स का बाल बना रहा है, जिसका तरीका देख आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। हैरान कर देने वाला ये नजारा लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसी हेयर कटिंग उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। इस वीडियो को अगर आप भी देखेंगे तो आपकी भी हंसी छूट जाएंगे।

नाई ने चाकू से की हेयर कटिंग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतनी खतरनाक हेयर कटिंग पहली बार देखा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी हेयर कटिंग पहली बार देखी है। बता दें, इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article