Viral Video: भारत में शादियों के दौरान गिफ्ट देने का प्रचलन काफी पुराना है। शादियों में जहां दुल्हन के मां-बाप दहेज के नाम पर महंगे-महंगे गिफ्ट देते हैं। वहीं शादी में आए मेहमान भी तरह-तरह के गिफ्ट देते हैं। दूल्हा-दुल्हन की भी दिलचस्पी इस बात में खूब रहती है कि किसने क्या गिफ्ट दिए। सबसे ज्यादा मजेदार गिफ्ट दूल्हा और दुल्हन के दोस्त-यार देते हैं। कई दोस्त इतने मजेदार गिफ्ट देते हैं, जिन्हें देखकर दूल्हा-दुल्हन भी हंसने पर मजबूर हो जाते हैं।
दुल्हन को मिला अनोखा गिफ्ट (यूट्यूब)
गिफ्ट देखकर दुल्हन का चढ़ गया पारा
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में आए दूल्हे के एक दोस्त ने दुल्हन को कुछ ऐसा गिफ्ट दिया, जिससे नई नवेली दुल्हन स्टेज पर ही भड़क गई। इस गिफ्ट को देखकर दुल्हन का पारा ऐसा चढ़ा कि उसने सबके सामने ही गिफ्ट को जमीन पर फेंक दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि दोस्त ने बहुत ही 'शर्मनाक' गिफ्ट दिया। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन गिफ्ट खोलते ही नाखुश हो जाती है। गिफ्ट को देखकर दुल्हन के चेहरे के भाव भी बदल जाते हैं। इसके बाद वह गिफ्ट को सीधे नीचे फेंक देती है। उसके चेहरे पर आप गुस्से और नाराजगी के भाव देख सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ दूल्हा इस गिफ्ट को देखकर मंद-मंद मुस्कुराता रहता है। बता दें कि दूल्हे का दोस्त दुल्हन को गिफ्ट के रूप में बच्चे को दूध पिलाने वाली बोतल देता है। इसे सोशल मीडिया यूजर्स 'शर्मनाक' उपहार बता रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि दुल्हन के साथ ऐसा फूहड़ मजाक नहीं करना चाहिए था। वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
