वायरल न्यूज़

Dulha Dance Video: डांस के नाम पर दूल्हे ने मचाया उत्पात, देखकर दुल्हन के भी उड़ गए तोते

Dulha Dance Video: जब दूल्हा डांस की शुरुआत करता है तो दुल्हन भी उसके साथ नाचने लगती है। हालांकि, इसके बाद दूल्हा बहुत ही जोर-जोर से नाचने लगता है। आगे जो होता है उसे आपको जरूर देखना चाहिए।

Image

दूल्हे का जबरदस्त डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा
  • दूल्हा करता है बहुत ही जोरदार डांस
  • दुल्हन भी रह जाती है हैरान

Dulha Dance Video: भारत की शादियों में डांस सबसे जरूरी चीज है। जहां दूल्हे की तरफ से बारातियों का डांस कंपलसरी माना जाता है। वहीं दुल्हन की तरफ से शादी में आए रिश्तेदार और मेहमान भी नाचे बिना नहीं रह पाते हैं। पहले के जमाने में दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी में शर्माते रहते थे, लेकिन आज के दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को फुल एंजॉय करते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी शादी में ऐसा डांस करता है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे।

वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन डांस फ्लोर पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद दूल्हे के दोस्त उन दोनों को नाचने पर मजबूर कर देते हैं। पहले तो दूल्हा थोड़ा शरमाता रहता है, लेकिन अगले ही पल वह डांस करने लगता है। जब दूल्हा डांस की शुरुआत करता है तो दुल्हन भी उसके साथ नाचने लगती है। हालांकि, इसके बाद दूल्हा बहुत ही जोर-जोर से नाचने लगता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी शादी में जैसा डांस कर रहा होता है। वहां मौजूद लोग दूल्हे को देखकर हैरान रह जाते हैं। आप देख सकते हैं कि दूल्हा डांस के नाम पर ऐसा उत्पात मचाता था। दुल्हन भी उसे देखकर हैरान रह जाती है। दूल्हा इतनी जोरदारी से नाचता है कि लोग उसे देखते रह जाते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे के साथ डांस में कदम ताल मिलाने की भी हिम्मत नहीं कर पाती है। इस वीडियो को p_r_i_n_c_e_09242 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article