Viral Video: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। भारतीय शादियां डांस के बिना अधूरी लगती हैं। जब तक डीजे पर कुर्ताफाड़ डांस न हो, तब तक भारतीय शादियों का मजा नहीं आता है। आपने देखा होगा कि आजकल शादियों में पहुंचे कई सारे लड़के-लड़कियां डांस से ज्यादा रील्स बनाने पर फोकस करते हैं। दरअसल, हर किसी को सोशल मीडिया पर वायरल होने का चस्का लगा हुआ है। इसी क्रम में एक लड़की किसी शादी में पहुंचकर भोजपुरी गाने पर रील्स बनाने की कोशिश कर रही थी।
डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: मोहल्ले में निकला सांप तो दौड़कर पकड़ने लगीं देसी भाभी, आगे जो हुआ देखकर कांप जाएंगे
वीडियो देखकर जोर-जोर से हंसेंगे आप
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लड़की किसी शादी समारोह में पहुंची है। शादी समारोह में डीजे फ्लोर पर कई सारे लोग डांस कर रहे हैं। तभी भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना 'तोहरे राजा जी के दिलवा टूट जाई' बजने लगता है। जैसे ही यह गाना बजना शुरू होता है, लड़की डांस फ्लोर पर पहुंच जाती है। इसके बाद डांस फ्लोर पर पहुंचकर लड़की रील्स वीडियो बनाने की कोशिश करती नजर आती है। हालांकि, जब वह रील्स बना रही होती है तो एक आंटी बीच में घुस जाती हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस फ्लोर में घुसकर आंटी पूरा कैमरा कवर कर लेती हैं और उछल-उछलकर डांस करने लगती हैं। इस दौरान आंटी यह भी भूल जाती हैं कि लड़की रील्स वीडियो बना रही है और उसके कैमरे के सामने नहीं आना है। वहीं लड़की बेचारी आंंटी के हटने का इंंतजार करती रहती है और उतने जोश से डांस नहीं कर पाती है। आंटी के भषण के आगे लड़की की एनर्जी बुझी नजर आती है। वीडियो को isha_gkp_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
