वायरल न्यूज़

Video: ट्रेन के गेट पर खड़े होकर वीडियो बना रही थी लड़की, तभी जो हुआ देखकर कांप जाएंगे आप

Viral Video: वीडियो में एक लड़की रील्स बनाने के चक्कर में दर्दनाक हादसे का शिकार होती दिख रही है। यह वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा दर्दनाक लग रहा है। वीडियो देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी।

Image

रील्स बनाने के दौरान हादसा (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • रूह कंपाने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • ट्रेन से लटककर रील्स बना रही थी लड़की
  • वीडियो ने लोगों के उड़ा दिए होश

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें लोग वायरल होने के चक्कर में ऊट-पटांग हरकते करते नजर आते हैं। कई वीडियो ऐसे भी सामने आते हैं, जिसमें लोग अपनी जान जोखिम में डालते दिखते हैं। अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के चक्कर में रील्स बनाते हैं। कई बार लोग खतरनाक स्टंट भी करते हैं। हालांकि, रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालना किसी बेवकूफी से कम नहीं है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक लड़की रील्स बनाने के चक्कर में दर्दनाक हादसे का शिकार होती दिख रही है। यह वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा दर्दनाक लग रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ट्रेन से सफर कर रही है। इस दौरान वह ट्रेन के गेट पर ही खड़ी है। आप देख सकते हैं कि वह ट्रेन के गेट पर लटककर वीडियो बना रही है। इस दौरान जो होता है, उसने लोगों की हालत खराब कर दी। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रील्स बनाने के दौरान लड़की का सिर एक खंभे पर लड़ जाता है। आप देख सकते हैं कि रील बनाने की कोशिश में वह अपनी जान गंवाते-गंवाते बचती है। दरअसल, जब लड़की ट्रेन का गेट पकड़कर अपना सिर बाहर की तरफ निकालती है, तभी बीच में एक खंभा आ जाता है। इसी समय लड़की का सिर खंभे से जोर से टकराता है। हालांकि, उसकी किस्मत अच्छी होती है कि वह ट्रेन से बाहर नहीं गिरती बल्कि गेट से ही लटकी रह जाती है। वीडियो को Horror Mistake नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article