Video: जयमाला के दौरान नहीं चली फायर गन तो दूल्हे का चढ़ा पारा, फिर दुल्हन के सामने ही उतार दिया गुस्सा

Dulhe Ka Gussa: आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों फायर गन चलाते हुए पोज देने के लिए तैयार हो जाते हैं। मजेदार बात यह है कि दुल्हन का फायर गन चल जाता है, लेकिन दूल्हे का फायर गन फेल हो जाता है।

Dulhe Ka Gussa: आजकल की शादियों में कुछ चीजें ऐसी आ गई हैं, जिसके बिना शादियां पूरी नहीं होती हैं। फायर गन उनमें से एक है। आपने देखा होगा कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचते ही फायर गन चलाते हैं। आजकल फायर गन के बिना जयमाला का कार्यक्रम पूरा नहीं होता है। हालांकि, कई ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिसमें फायर गन से हादसे भी हो जाते हैं। इसके बाद भी शादियों में फायर गन का क्रेज बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है।

Dulhe Ka Gussa

फायर गन फेल हुआ तो भड़का दूल्हा (इंस्टाग्राम)

End of Feed