वायरल न्यूज़

Video: गर्लफ्रेंड को करना था इंप्रेस, बॉयफ्रेंड ने कदमों के नीचे बिछा दी नोटों की गड्डियां, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस

Girlfriend Boyfriend Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्राइवेट हेलीकॉप्टर से कहीं ले जाता है। वहीं जब वह हेलिकॉप्टर से उसे उतार रहा होता है तो उसके कदमों पर नोटों की गड्डियां बिछा देता है।

Image

गर्लफ्रेंड को किया इंप्रेस (इंस्टाग्राम)

Girlfriend Boyfriend Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। हम सभी जानते हैं कि लोग अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए तरह-तरह की चीजें करते हैं। कई बॉयफ्रेंड यह बात जरूर कहते हैं कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए चांद-तारे तोड़कर ला सकते हैं, लेकिन असलियत में ऐसा कोई कर नहीं सकता है। हालांकि, एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए जो किया, वह किसी चांद-तारे तोड़ने से कम नहीं है।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, वह लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्राइवेट हेलीकॉप्टर से कहीं ले जाता है। वहीं जब वह हेलिकॉप्टर से उसे उतार रहा होता है तो उसके कदमों पर नोटों की गड्डियां बिछा देता है। आपको लग रहा होगा कि बॉयफ्रेंड ने एक दो नोट की गड्डियां बिछाई होंगी। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड नोटों की इतनी गड्डियां बिछा देता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या लोगों के पास सच में इतना पैसा होता है। आप देख सकते हैं कि अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बॉयफ्रेंड ने उसके पैरों के नीचे नोटों की गड्डियां बिछा दी। देखा जा सकता है कि अपनी गर्लफ्रेंड को रीसिव करने के लिए बॉयफ्रेंड हेलीपैड ग्राउंड पहुंचा था। वह अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर उसे हेलीकॉप्टर से नीचे उतारता है। आप देख सकते हैं कि गर्लफ्रेंड को हेलीकॉप्टर से नीचे उतारने के लिए युवक ने नोटों की सीढ़ियां बनाई हुई हैं। वीडियो को @mr.thank.you नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article