वायरल न्यूज़

Video: घर में घुसे चोरों को युवक ने कमरे में किया बंद, फिर जमकर की धुनाई, देखकर आ जाएगी मौज

Viral Video: सबसे मजेदार बात यह है कि जब दोनों चोर भागने की कोशिश करते हैं तो युवक उन्हें भागने भी नहीं देता है। वह उन दोनों को बार-बार पकड़ता है और जमकर पीटता है।

Image

चोरों की धुनाई का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • घटना का CCTV वीडियो हुआ वायरल
  • दोनों चोरों को जमकर पीटता है युवक
  • कमरा बंंद करके चोरों को पीटता है युवक

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको मौज आ जाएगी। यह वीडियो दो चोरों से जुड़ा है, जिसमें वह किसी घर में चोरी करने पहुंचते हैं। हालांकि, दोनों ही चोरों की किस्मत बहुत ज्यादा खराब होती है और एक घर में चोरी करना उनके लिए महंगा साबित होता है। दरअसल, जिस घर में दोनों चोर चोरी करने के लिए घुसे थे, वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। इत्तेफाक से वह युवक बॉडी बिल्डर होता है।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

इसके बाद दोनों चोरों की ऐसी शामत आती है कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों चोरों को युवक एक कमरे में बंद कर देता है। इसके बाद अकेले ही उन चोरों की जमकर धुनाई करता है। यहां तक कि दोनों चोर अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन उस युवक की पकड़ से खुद को छुड़ा नहीं पाते हैं और उसके हत्थे चढ़ जाते हैं। आप देख सकते हैं कि युवक उन चोरों की लात और मुक्के से पिटाई करता है। देखें वीडियो-

सबसे मजेदार बात यह है कि जब दोनों चोर भागने की कोशिश करते हैं तो युवक उन्हें भागने भी नहीं देता है। वह उन दोनों को बार-बार पकड़ता है और जमकर पीटता है। इस दौरान एक चोर के तो कपड़े तक फट जाते हैं। आप देख सकते हैं कि युवक उन चोरों को मार-मारकर अधमरा तक कर देता है। इस घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो को @IdiotsInCamera नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article