वायरल न्यूज़

VIDEO: खुद को बैटमैन समझ हवा में बाइक उड़ा रहा था लड़का, मगर दस सेकंड में हुआ टांय-टांय फिस

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 20, 2024, 01:29 PM IST

Today Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़का खुद को बैडमैन समझने की गलती कर गया। मगर तभी बेचारे के साथ जो कुछ कभी भूल नहीं पाएगा।

Image

खुद को बैटमैन समझने की गलती कर गया लड़का। (Photo-X.com)

Today Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां मजेदार वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे-ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं, जिन्हें देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो खुद को हॉलीवुड फिल्म बैटमैन का हीरो समझने की गलती कर गया। मगर बेचारे के साथ अगल दस सेकंड में ऐसा कुछ हुआ कि टांय-टांय फिस हो गया। वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

खुद को बैटमैन समझ बैठा लड़का

शुरुआत से वीडियो देखने पर किसी ग्रामीण का क्षेत्र मालूम होता है। इसमें आने-जाने का कच्चा रास्ता है और दोनों तरफ खेत हैं। फ्रेम में आगे नजर आता है कि किसान अपने काम में जुटा है। मगर एकाएक एक लड़का फ्रेम में कैद हुआ जो स्पोर्ट्स बाइक चला रहा है। इसमें आगे देखेंगे कि लड़का कच्चे रास्ते पर भी बाइक पूरी रफ्तार में दौड़ा रहा है। मगर अगले दस सेकंड में खुद को बैटमैन समझ रहे लड़के के साथ ऐसा कुछ हुआ कि बेचारे ने सोचा भी नहीं होगा।

देखिए वीडियो

औंधे मुंह जा गिरा

दरअसल लड़की ने जैसे ही बाइक को पूरी रफ्तार दी उसका बैलेंज बिगड़ गया। लड़का खुद को संभालने की पूरी कोशिश करता है, मगर बाइक नियंत्रण से पूरी तरह बाहर निकल गई। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि लड़का बाइक के साथ धड़ाम से औंधे मुंह गिरता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी खूब आती है। वीडियो एक्स पर @sks100rav नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो को मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा गया, 'पापा का पाड़ा।'

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article