टाइगर के साथ मजे से फोटो खिंचवा रही थी लड़की, तभी खूंखार जानवर ने कर दिया हमला और फिर..

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक लड़की टाइगर के साथ फोटो खिंचवाती नजर आ रही है। लेकिन इस दौरान खूंखार जानवर उस पर हमला कर देता है और फिर उसके बाद जो होता है, वो देखने लायक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाइगर के फोटो खिंचवा रही थी लड़की
  • तभी टाइगर ने कर दिया हमला
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Tiger Attack On A Girl: लोगों के अंदर शौक ऐसे-ऐसे होते हैं कि कई बार उनको सुनकर ही सांस थम जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा आपको इस वीडियो में देखने को मिलेगा, जिसे देखने के बाद आपके पैर के नीचे से जमीन खिंसक जाएगी। लोगों का कहना है कि शौक अच्छी चीज है लेकिन समय और परिस्थिति को देखते हुए अपने शौक को पूरे करने चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की टाइगर के साथ फोटो खिंचवाने गई और वह आराम से फोटो भी खिंचवा रही थी। लेकिन तभी लड़की ने टाइगर के साथ मस्ती करने की कोशिश की और फिर टाइगर ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान टाइगर लड़की के हाथ को अपने मुंह से पकड़ लिया और फिर लड़की की हालत पंचर हो गई। लोगों का कहना है कि खूंखार जानवरों पर इतना भरोसा नहीं करना चाहिए।

End of Feed