वायरल न्यूज़

Viral Video: जंगल सफारी के दौरान शेर ने पर्यटकों का किया ऐसा वेलकम, देख हो जाएंगे रोमांचित

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 20, 2023, 05:45 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी रोमांचित कर देने वाला है। जंगल सफारी के दौरान शूट किए गए इस वीडियो में एक कार के ऊपर आकर शेर बैठ जाता है, अब उसके पर्यटकों की क्या हालत हुई होगी, यह आप समझ सकते हैं। लेकिन इस दौरान शेर काफी मस्ती भरे मूड में नजर आ रहा था और गाड़ी के साथ खेल रहा था।

Image

जंगल सफारी के दौरान शेर का मस्ती भरा वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सफारी के दौरान शेर ने किया वेलकम
  • गाड़ी पर चढ़ खूब लिए मजे
  • रोमांचित कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Lion and Tourists Viral Video: जंगल सफारी के दौरान कई बार कुछ ऐसा हादसा या वाक्या हो जाता है, जो हमेशा के लिए याद रह जाता है। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी शायद यही कहेंगे कि ये अनुभव काफी रोमांचित कर देने वाला है। यह वीडियो (Trending Video) जितना रोमांचित करने वाला है, उतना ही मजेदार भी।

सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जंगल सफारी के दौरान एक गाड़ी के बोनट पर शेर चढ़ जाता है और गाड़ी से उतरता ही नहीं। इसके बाद वह शेर गाड़ी के साइड मिरर से खेलने लगता है और उसे निकालने की भी कोशिश करता है। फिर दो शेर और आ जाते हैं, पर्यटकों को रोमांच से भर देने वाला यह वीडियो बेहद शानदार है, जिसे देखने के बाद आप भी उतना ही एंजॉय करेंगे, जितना जंगल सफारी के दौरान मस्ती की जाती है।

जंगल सफारी के दौरान शेर ने की मस्ती

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा कि पीछे वाले कार के कहा होगा कि आज नहीं... मेरे लिए इतना ही जंगल काफी है। वहीं, दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि 'मील्स ऑन व्हील्स'। जंगल सफारी के दौरान वायरल हुए इस मजेदार वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। वायरल हो रहे इस वीडियो को 'out2safari' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article