वायरल न्यूज़

Video: कैमरे में कैद हुआ तीन टांगों वाला शख्स, देखकर दिमाग घूम जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 10, 2024, 06:48 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि तीन टांगों वाला एक शख्स सड़क नजर आया है। उसे देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए।

Image

सड़क पर दिखा तीन टांग वाला आदमी। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन टांगों वाला आदमी
  • देखकर हैरान हुए लोग
  • वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: मानव शरीर में आमतौर पर दो हाथ और दो पैर होते हैं। मगर क्या हो जब सड़क पर तीन पैरों वाला शख्स दौड़ता हुआ नजर आए। चौंक जाएंगे कि अभी सोशल मीडिया में एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो छाया हुआ है। इसमें एक शख्स दो पैर की जगह तीन पैर के साथ दौड़ते हुए नजर आया है। इसमें शख्स की तीन टांगें देखकर हर कोई देखकर चौंक गया। हैरान करने वाला शख्श का ये वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो कुछ ही समय में हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

तीन टांगों वाला शख्स

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि लोग बाहर घूमने निकले हैं। इसमें कुछ बच्चे खेल-कूद रहे हैं तो कुछ लोग बातचीत में मगन हैं। मगर तभी तीन टांग वाले शख्स की फ्रेम में एंट्री होती है। इसमें जैसे ही लोगों ने तीन टांगों वाले शख्स को देखा सभी चौंक गए। वो तीन टांगों के साथ बड़े आराम से चलता है। दौड़ भी लगाता है। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। मगर आप भी इसे सच मान रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाइए। दरअसल शख्स ने ऐसा सिर्फ प्रैंक के लिए किया था। उसकी सचमुच में दो टांगे ही थीं।

देखिए मजेदार वीडियो

शख्स ने किया प्रैंक

दरअसल शख्स ने प्रैंक के लिए एक नकली टांग इस तरह लगाई जो लोगों को बिल्कुल असली जैसे नजर आ रही थी। हालांकि वीडियो के आखिर में दूसरे शख्स ने भी साबित कर दिया कि शख्स की तीसरी टांग नकली थी। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर dumenicus नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article