वायरल न्यूज़

VIDEO: गाड़ी में सीट बेल्ट लगाना क्यों हैं जरूरी, ये वीडियो देखकर सब समझ जाओगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 28, 2024, 12:52 PM IST

Viral Video Today: वायरल हो रहा ये वीडियो देखकर आपको पता चल जाएगा कि आखिर वाहन में बैठते समय सीट बेल्ट लगाना क्यों जरूर है। सीट बेल्ट ना लगाने की वजह से कितना बड़ा हादसा हो सकता है।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ कार का सीसीटीवी फुटेज। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: देशभर में ट्रैफिक पुलिस गाइडलाइन जारी कर लोगों से लगातार अपील करती है कि वो यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का पालन करने पर जुर्माने का प्रावधान भी है। मगर इसके बाद भी नियमों का पालन ना करने के मामले लगातार सामने आते हैं। ट्रैफिक नियम ना मानने की वजह से हादसे भी अधिक होते हैं। सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें सील्ट बेल्ट ना लगाने की वजह से महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। वायरल वीडियो में ये भी दिखाया गया कि जिस यात्री ने सीट बेल्ट लगाई थी उसे मामूली चोट ही आईं हैं।

क्यों जरूरी है सीट बेल्ट लगाना

वायरल वीडियो में देखेंगे कि कार में सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसमें अंदर का एक-एक पल कैमरे में कैद हो रहा है। इसमें देखेंगे कि कार की पिछली सीट पर दो सवारी हैं। इनमें एक लड़की ने सीट बेल्ट लगाई है जबकि दूसरी बिना सीट बेल्ट के ही आराम से बैठी है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है कि कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि सीट बेल्ट ना लगाने वाली लड़की का सिर बुरी तरह अगली सीट से जा टकराया। फ्रेम में साफ देखा जा सकता है कि लड़की के इतनी तेज चोट लगी कि उसकी चीख तक निकल गई। वहीं सीट बेल्ट लगाए बैठी अन्य लड़की को मामूली चीट ही आती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो यातायात नियमों के बारे में अच्छी सीख देता है। वीडियो सिखाता है कि नियमों का पालन ना करने पर हादसे में गंभीर चोट आ सकती है। मालूम हो कि कार एक्सीडेंट का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के हैंड से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article